बीजेपी रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी रणनीति

रायपुर। बीजेपी रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और सेवा व सुशासन से जुड़े विषयों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में अभियान को संगठन के जमीनी स्तर तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

You May Also Like

More From Author