रायपुर। कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा का पोस्टर वार लगातार जारी है। नौवें दिन भाजपा ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को निशाने पर लेते हुए नया पोस्टर जारी किया है।
पोस्टर में तंज कसते हुए दावा किया गया है कि देवेंद्र यादव प्रशिक्षण शिविर में पार्टी पदाधिकारियों को प्रदर्शन के दौरान कपड़े फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की “ट्रेनिंग” दे रहे हैं। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
भाजपा ने पोस्टर में हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए देवेंद्र यादव के प्रदर्शन के दौरान कपड़े फाड़ने वाले वीडियो और कलेक्टोरेट आगजनी मामले का भी उल्लेख किया है। पार्टी का आरोप है कि इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं।

