रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों के बीच फिलहाल बारिश की रफ्तार में कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम में बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।



