CG Weather Update: अगले 3 दिन बारिश का दौर जारी, उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 से 7 अगस्त तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। 8 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

You May Also Like

More From Author