CG Weather Update: अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रायपुर में बुधवार को बादल छाए रहने, बारिश होने तथा अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 27°C रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में शंकरगढ़ में 11 सेमी सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुसमी, रतनपुर, सक्ती और भोपालपट्टनम समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक मानसूनी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

You May Also Like

More From Author