30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, पक्ष-विपक्ष में तेज हुई सियासी टकराहट

रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को बुलाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने बताया कि इस सत्र में अधिनियम के पारित नहीं हो पाने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। सत्र की अवधि का निर्णय विधानसभा अध्यक्ष करेंगे।

अरुण साव ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को बाधित किया है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi पर की गई टिप्पणी को उन्होंने निंदनीय बताया और इसे देश का अपमान करार दिया।

सचिन तेंदुलकर के बस्तर दौरे पर उठे सवालों को लेकर साव ने कहा कि यह पहल युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए है, लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाने की बात कही।

वहीं, कांग्रेस नेता Shiv Dahariya ने विशेष सत्र पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए।

शिव डहरिया ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी आरोप लगाए और कहा कि लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

You May Also Like

More From Author