रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति देने के प्रस्ताव पर विवाद बढ़ गया है। विरोध के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल दूसरे राज्यों में वैध रजिस्ट्रेशन और एनएमसी से पंजीकृत डॉक्टरों को ही अनुमति मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इस विषय पर डॉक्टरों से जल्द चर्चा भी की जाएगी। उनका कहना है कि कई अन्य राज्यों में भी ऐसी व्यवस्था पहले से लागू है।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पांच वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।

