चीफ जस्टिस केआर मोहपात्रा के सम्मान में ओवेशन, बोले- न्याय के प्रति प्रतिबद्धता होगी और मजबूत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद जस्टिस के.आर. मोहपात्रा के सम्मान में ओवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट सभी के सहयोग से न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

चीफ जस्टिस मोहपात्रा ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सांस्कृतिक व सामाजिक समानताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के संबंध केवल सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने पक्षकारों के विश्वास और अपेक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, महाधिवक्ता और अधिवक्ता संघ की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान जस्टिस मोहपात्रा के न्यायिक और कानूनी अनुभव का भी उल्लेख किया गया।

You May Also Like

More From Author