मंत्री रामविचार नेताम की पत्नी बनीं ब्लॉगर, देसी नाश्ते का वीडियो हुआ वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की पत्नी पुष्पा नेताम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में वह अपने गांव सनावल में देसी अंदाज में नाश्ता तैयार करती नजर आ रही हैं।

पुष्पा नेताम ने नाश्ते में मक्के की रोटी, देसी सब्जी, साग, करेला और घर का जमा दही तैयार किया। उन्होंने गांव के पारंपरिक खान-पान और घर के बने भोजन को लेकर भी अपनी बात साझा की।

वीडियो में रामविचार नेताम भी पत्नी के हाथों से तैयार नाश्ते का स्वाद लेते नजर आते हैं। नाश्ता करने के बाद मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में “वाह” कहा।

You May Also Like

More From Author