रायपुर। भाजपा संगठन में प्रभारी की नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। सीएम साय ने कांग्रेस को अपने संगठन और अंदरूनी स्थिति पर ध्यान देने की नसीहत दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भी कई सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने भूपेश बघेल के पंजाब प्रभारी रहते हुए हुए विरोध का जिक्र करते हुए कहा कि वहां उनके खिलाफ ‘गो बैक भूपेश’ के पोस्टर लगाए गए थे।
दरअसल, भूपेश बघेल ने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे और प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाया था। इसी बयान पर सीएम साय ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का हवाला देते हुए जवाब दिया है।

