वक्फ बोर्ड जाएगा सुप्रीम कोर्ट, डीजे और नाच-गाने पर प्रतिबंध वाले आदेश पर हाईकोर्ट की रोक को देगा चुनौती

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने अपने आदेश पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की जाएगी।

गौरतलब है कि वक्फ बोर्ड ने 11 जून 2026 को प्रदेश की दरगाहों, उर्स और अन्य धार्मिक आयोजनों में डीजे, धूमाल और नाच-गाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। आदेश के उल्लंघन पर 50 हजार रुपये तक जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया था।

इस आदेश को सूफी इस्लामिक बोर्ड से जुड़े फिरोज शाह अहमद ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि वक्फ बोर्ड को इस तरह का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने वक्फ बोर्ड के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी।

अब वक्फ बोर्ड ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author