छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी CM हेल्पलाइन, शिकायतों पर तय समय में होगी कार्रवाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जल्द ही 24×7 सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा, जहां प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में बताया कि सभी शिकायतों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय होगी और देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा के विशेष सत्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध किया, जिसे लेकर निंदा प्रस्ताव लाया गया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की जनता में टीएमसी और ममता बनर्जी के खिलाफ नाराजगी है और राज्य में बदलाव की लहर है, जिससे भाजपा सरकार बनने की संभावना जताई।

You May Also Like

More From Author