सोशल मीडिया पर CM साय और डिप्टी CM के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया केस

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे की शिकायत के आधार पर की गई।

शिकायत के मुताबिक, सागर निर्मलकर नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिस पर @quail.3131469 नाम की आईडी से कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 353(2) और 356 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author