CM साय ने किया नए लोगो का विमोचन, आवास मेला लकी ड्रॉ में मंत्री गजेंद्र यादव भी बने विजेता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन किया और आवास मेला-2025 के लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। लकी ड्रॉ में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गजेंद्र यादव का नाम भी शामिल रहा, जिनकी ओर से उनके स्टाफ ने पुरस्कार ग्रहण किया।

कार्यक्रम में सारंगढ़ की पूजा बरेठ को प्रथम पुरस्कार के रूप में कार दी गई, जबकि अन्य विजेताओं को स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एलईडी टीवी जैसे पुरस्कार मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड अब नए स्वरूप में अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य में बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगा।

You May Also Like

More From Author