अभनपुर। कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के 9वें दिन नेताओं ने लखना गांव में अनोखा जनसंपर्क अभियान चलाया। राष्ट्रीय महासचिव सचिन राव और 40 नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनरेगा कार्यस्थल पहुंचे, जहां उन्होंने करीब तीन घंटे तक श्रमदान किया।
इस दौरान नेताओं ने मनरेगा मजदूरों से उनकी समस्याएं सुनीं और योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली। बाद में सभी ने मजदूरों के साथ सामूहिक भोजन किया और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया।
प्रशिक्षण शिविर का समापन 29 जून को होगा। अंतिम दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

