कांग्रेस OBC विभाग की नई सूची जारी, छत्तीसगढ़ में 39 जिला अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नियुक्ति अधिसूचना ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Anil Jaihind ने जारी की।

सूची के अनुसार रायपुर शहर से लक्ष्मण सेन और रायपुर ग्रामीण से मुकेश साहू को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा सहित कई जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

कांग्रेस संगठन ने इन नियुक्तियों के जरिए प्रदेश में ओबीसी वर्ग के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश की है।

You May Also Like

More From Author