रायपुर। राजधानी में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में लगातार तीन अहम बैठकें लेकर संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा की।
बैठकों में दीपक बैज, चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विधायकों, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और बीजेपी के खिलाफ रणनीति पर फोकस किया गया।
सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में घर-घर जाकर सरकार की नीतियों को मुद्दा बनाएगी। बैठक में महिला आरक्षण को प्रमुख मुद्दा बताते हुए इसे लेकर भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है।


