रायपुर। सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि लोगों को साथ लेकर विकास का सशक्त माध्यम है और सरकार इसे जनआंदोलन बनाने के लिए काम कर रही है।
मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई पहचान मिली है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर ऋण, प्राथमिक कृषि साख समितियों को मजबूत करने और सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दे रही है।
उन्होंने कहा कि सहकारिता सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारिता की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।


