डोंगरगढ़ भाजपा मंडल भंग, पांच कार्यकर्ता निष्कासित; संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए भाजपा मंडल इकाई को भंग कर दिया है। साथ ही प्रिंस कक्कड़, अनिल पांडेय, वीरेंद्र साहू, संतोष राव और परविंदर सिंह मोंटी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि संगठन में लगातार गुटबाजी, विरोध और इस्तीफों के बाद यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले 111 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे और कई नेताओं की नाराजगी की खबरें सामने आई थीं।

प्रदेश नेतृत्व अब डोंगरगढ़ भाजपा का नए सिरे से पुनर्गठन करेगा। माना जा रहा है कि नई टीम के गठन के जरिए संगठन को मजबूत करने और अंदरूनी असंतोष को दूर करने की कोशिश की जाएगी।

You May Also Like

More From Author