दुर्ग नगर निगम में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं अलका बाघमार

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग परिसर में महापौर अलका बाघमार की इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि महापौर समय रहते गाड़ी से उतर चुकी थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है।

महापौर करीब 12:15 बजे निगम कार्यालय पहुंची थीं। गाड़ी पार्क करने के कुछ ही देर बाद उसमें आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

महापौर ने बताया कि कार में कुछ महत्वपूर्ण और कीमती दस्तावेज रखे थे, जो जल गए। उन्होंने किसी साजिश की आशंका से इनकार करते हुए वायरिंग में खराबी या शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह बताया। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

You May Also Like

More From Author