रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरुद में 8 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 66.9 लाख रुपये नकद, 37 किलो से अधिक चांदी, डिजिटल डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त किए गए।
यह कार्रवाई ACB/EOW की FIR के आधार पर PMLA, 2002 के तहत की गई। जांच में सामने आया है कि भूमि अधिग्रहण मुआवजा पाने के लिए सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अवैध भुगतान लिया गया। मामले में तत्कालीन SDO निर्भय साहू समेत कई लोगों की भूमिका संदिग्ध है। ED के अनुसार, इस फर्जीवाड़े से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और आरोपियों ने अवैध लाभ अर्जित किया। मामले की जांच जारी है।


