नारायणपुर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने बढ़ती महंगाई और कृषि समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। किसान ट्रैक्टरों के साथ बखरूपारा से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाद की पर्याप्त उपलब्धता, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत और मक्का मंडी की व्यवस्था की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया। बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

