रायपुर। छत्तीसगढ़ के करदाताओं, वकीलों और विभागीय अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच 27 जुलाई से सुनवाई शुरू करेगी।
फिलहाल ट्रिब्यूनल की कार्यवाही नवा रायपुर स्थित वाणिज्यिक कर-जीएसटी भवन (नॉर्थ B-ब्लॉक, सेक्टर-19) के अस्थायी परिसर से संचालित होगी। GSTAT अध्यक्ष के आदेश के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार तक सभी श्रेणियों के मामलों की सुनवाई की जाएगी।
सभी मामलों की कॉज़ लिस्ट GSTAT के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। ट्रिब्यूनल ने करदाताओं और अधिवक्ताओं से पोर्टल पर नियमित रूप से अपने मामलों की स्थिति और सुनवाई की तारीख देखने की अपील की है।

