IFS Officer Vivek Acharya: विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम में कार्यकारी संचालक नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के अधिकारी विवेक आचार्य की नई पदस्थापना की है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड में कार्यकारी संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विवेक आचार्य इससे पहले छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे। वहां से हटाए जाने के बाद उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस कर दी गई थीं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया था।

इसके बाद वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, उन्हें राज्य वन विकास निगम में कार्यकारी संचालक के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन के इस निर्णय के बाद विवेक आचार्य अब वन विकास निगम के कामकाज से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

You May Also Like

More From Author