IGKV Paper Leak: एंटोमोलॉजी परीक्षा रद्द, CM साय ने दिए सख्त जांच के निर्देश

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की B.Sc. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक होने के मामले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएम के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। वहीं तेलीबांधा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और साइबर सेल की मदद से प्रश्नपत्र लीक की पूरी कड़ी की जांच की जा रही है।

प्रश्नपत्र लीक की शिकायत के बाद 20 अगस्त की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। परीक्षा में प्रदेश के 27 कृषि महाविद्यालयों के करीब 1,200 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे। अब यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और विद्यार्थियों के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा। प्रश्नपत्र कहां से लीक हुआ और इसमें किसकी भूमिका रही, इसकी पूरी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author