रायपुर में UCC पर बोले इंद्रेश कुमार, कहा- सभी धर्मों को मिलेगा समान अधिकार

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ की ओर से समान नागरिक संहिता (UCC) पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि यूसीसी किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों को समान अधिकार और समान अवसर देने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि यूसीसी से किसी भी समुदाय, विशेषकर मुसलमानों को खतरा बताना भ्रम फैलाने जैसा है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं पर भरोसा रखना चाहिए और न्याय जरूर होगा। वहीं, महात्मा गांधी को लेकर दिए गए कथित बयान पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी बापू को कायर नहीं कहा और उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। कांग्रेस की आलोचना पर उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे उठाने से पहले भी कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा है।

You May Also Like

More From Author