रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान राज्य में पेट्रोलियम सेक्टर के विस्तार, ईंधन आपूर्ति को और मजबूत बनाने तथा आम जनता के लिए सुविधाओं को अधिक सुलभ करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।



