जांजगीर-चांपा। साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने अनोखा ‘साइबर जागृति राखी’ अभियान चलाया। इसके तहत 432 ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों और निजी कारखानों में एक घंटे के भीतर एक लाख से अधिक लोगों को साइबर जागृति राखी पहनाई गई। इस उपलब्धि को Golden Book of World Records में दर्ज किया गया।
अभियान सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक चला और जिला मुख्यालय से इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए यह पहल की गई।
अभियान में पुलिसकर्मियों के साथ कोटवार, फॉरेस्ट अमला और महिला कमांडो भी शामिल रहे। राखियों का निर्माण महिला समूहों से कराया गया। जिला प्रशासन, न्यायालय और विभिन्न कारखानों ने भी अभियान में सहयोग किया।



