झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, मंत्री देवांगन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से जांच और फैसले को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने पलटवार किया है।

मंत्री देवांगन ने कांग्रेस के नेताओं से सवाल किया कि यदि उनके पास मामले से जुड़े सबूत थे तो लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए उन्होंने उन्हें सामने क्यों नहीं रखा। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताते हुए कहा कि मामले में अदालत के फैसले को स्वीकार किया जाना चाहिए।

बता दें कि झीरम घाटी हमले के मामले में NIA की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जांच की दिशा और कथित राजनीतिक साजिश को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

You May Also Like

More From Author