सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के साथ मांदरी नृत्य करते नजर आए कलेक्टर कुंदन कुमार

कांकेर। जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम मोदे में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया।

इस दौरान ग्रामीण युवाओं ने गाजे-बाजे के साथ मांदरी नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक नृत्य देखकर कलेक्टर कुंदन कुमार भी उत्साहित हो गए और ग्रामीणों के साथ मांदरी नृत्य में शामिल होकर कदम मिलाया। कलेक्टर को अपने बीच नृत्य करता देखकर ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल रहा।

You May Also Like

More From Author