रायपुर। यंग इंडियंस (Yi) रायपुर ने जोरा मॉल में ‘किड्स प्रेन्योर 2026’ का आयोजन किया, जिसमें 6 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और 36 स्टॉल लगाकर अपनी उद्यमिता का प्रदर्शन किया। बच्चों ने फूड आइटम्स, चॉकलेट्स, हैंडमेड प्रोडक्ट्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, गेम्स और अन्य रचनात्मक उत्पाद प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में बच्चों का आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और ग्राहकों से संवाद करने की क्षमता आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन में 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘किड्सप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार टीम ‘ब्लूम बडीज’ (गुरांश सिंह चावला, गौरिक माखीजा, पनाशे माखीजा और अयांश तिवारी) को प्रदान किया गया। इसके अलावा बेस्ट बिजनेस आइडिया, बेस्ट इनोवेटिव आइडिया, बेस्ट मार्केटिंग, हाईएस्ट सेल्स और बेस्ट स्टॉल प्रेजेंटेशन सहित विभिन्न श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
आयोजन से पहले बच्चों को मार्केटिंग, ब्रांडिंग, फाइनेंस और ग्राहक संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण भी दिया गया। यंग इंडियंस रायपुर ने इसे बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

