संपत्तिकर पर 6.25% छूट का आखिरी मौका, दो दिन में जमा करें टैक्स

रायपुर। नगर निगम रायपुर संपत्तिकर का जून माह में भुगतान करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की विशेष छूट दे रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं।

नगर निगम के अनुसार जून महीने में अब तक 2,732 संपत्तिधारकों से करीब 22.19 करोड़ रुपये का संपत्तिकर वसूला जा चुका है। निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में 425 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए सभी जोनों में अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे 30 जून तक ऑनलाइन या संबंधित जोन कार्यालय में संपत्तिकर जमा कर 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं। 1 जुलाई से यह छूट समाप्त हो जाएगी और संपत्तिकर सामान्य दरों पर लिया जाएगा।

राजस्व विभाग के अनुसार बड़े बकायादारों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। कई जोनों में 20 से अधिक बकायादारों की संपत्तियां सील की गई हैं। निगम का कहना है कि छूट योजना के चलते बड़ी संख्या में लोग समय पर कर भुगतान के लिए आगे आ रहे हैं।

You May Also Like

More From Author