महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 300 किलो अमानक पनीर दफन, फूड प्रोडक्ट्स प्लांट सील

महासमुंद। भलेसर रोड स्थित वैध फूड प्रोडक्ट्स में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में प्लांट से लिया गया पनीर का सैंपल अमानक और प्रतिबंधित एनालॉग पनीर पाया गया।

लैब रिपोर्ट के बाद गुरुवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम प्लांट पहुंची। टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर करीब 300 किलो पनीर नष्ट करते हुए दफना दिया। इसके बाद प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत के आधार पर प्लांट में छापेमारी कर करीब एक किलो पनीर का सैंपल जांच के लिए रायपुर लैब भेजा गया था। रिपोर्ट में पनीर अमानक पाए जाने की पुष्टि हुई। मामले में प्लांट संचालक शोभित सिंह के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

You May Also Like

More From Author