भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित शिवम हाईटेक फैक्ट्री में आज शाम भीषण आग लग गई। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी, लेकिन बाद में पता चला कि आग फैक्ट्री में रखे टाइटेनियम धातु में लग गई थी।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल की 5 गाड़ियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस घटना में फैक्ट्री में रखा गया लाखों का माल जलकर खाक हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी के संचालक को इस घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।