रायपुर। प्रदेश में सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम पंचायतों में मेगा आयोजन किए जा रहे हैं। एक ही मंच पर चावल महोत्सव, रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन कर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही 90 दिनों के भीतर स्वीकृत आवासों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
‘मोर गांव-मोर पानी-मोर तरिया’ अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और आजीविका बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए QR कोड आधारित व्यवस्था भी शुरू की गई है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे ग्रामीण विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


