रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रायपुर में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि वे आखिर किससे नहीं डरते हैं। साथ ही विदेश नीति, चीन, महंगाई, बेरोजगारी और छात्रों के मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पवन खेड़ा ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर धार्मिक मुद्दों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया। साथ ही स्मार्ट मीटर, रेत माफिया और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर देशभर में अभियान चलाएगी और सरकार से जवाबदेही की मांग जारी रखेगी।

