सीएम साय के दौरे से पहले अंबिकापुर में विवाद, चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा का प्रतीकात्मक अनावरण

अंबिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से पहले सियासी विवाद तेज हो गया। शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का आधिकारिक अनावरण होने से पहले ही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा और कार्यकर्ताओं ने देर रात नारियल फोड़कर व माल्यार्पण कर प्रतीकात्मक अनावरण कर दिया।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा नेता की प्रतिमा पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जबकि आजाद की प्रतिमा की अनदेखी की गई। उन्होंने इसे शहीद का अपमान बताया।

इस बीच आज सीएम साय दोनों प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण करेंगे, लेकिन इस घटनाक्रम ने प्रशासन और सियासत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You May Also Like

More From Author