नियमों के उल्लंघन पर ब्लिंकिट का भवन सील, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी स्थित ऑनलाइन डिलीवरी सेवा ब्लिंकिट के भवन को सील कर दिया। कलेक्टर के आदेश और नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर किए गए औचक निरीक्षण में पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा और भवन संचालन से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन में निर्धारित मानकों के अनुरूप पार्किंग और फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही भवन का संचालन बिना पूर्णता प्रमाणपत्र (Completion Certificate) के किया जा रहा था।

नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए नगर निगम जोन-7 की टीम ने मौके पर ही भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के इंजीनियरिंग, नगर निवेश और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author