रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में महिला पत्रकारों और महिला सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रैंप वॉक, डांस, गायन और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में नेहा श्रीवास्तव को तीज क्वीन का खिताब मिला, जबकि मधुमिता पाल और अंबिका मिश्रा संयुक्त रूप से हरियाली क्वीन चुनी गईं। तजीन नाज को फोटोजेनिक क्वीन, महिमा पांडे को कॉन्फिडेंस क्वीन, निक्की श्रीवास्तव को चार्मिंग क्वीन और अंकिता टाटिया को डांस क्वीन का खिताब मिला। वहीं रत्ना पांडे एलिगेंट क्वीन और श्वेता शर्मा फैशन क्वीन बनीं।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भावना बोरा और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा मौजूद रहीं। प्रतियोगिताओं में पूर्व पत्रकार एवं भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडे और समाजसेवी श्वेता पड्डा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

डांस प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं मधुमिता पाल ने पंडवानी की प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक पेश की। गायन प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा सहित क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला पत्रकार सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन ने तीज पर्व की परंपरा और संस्कृति के साथ महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने का अवसर भी प्रदान किया।


