रायपुर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम प्रभावित, 8 करोड़ का भुगतान अटका

रायपुर। राजधानी की स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था पिछले 7 महीने से अधिक समय से प्रभावित है। आईटीएमएस का संचालन करने वाली एलएंडटी कंपनी का करीब 8 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने से कंपनी ने संचालन और मेंटेनेंस बंद कर दिया है।

आईटीएमएस के तहत शहर में 142 लोकेशन पर 549 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 48 कैमरे और 10 स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल बंद हैं, जबकि 15 कैमरों की फुटेज स्पष्ट नहीं मिल रही। इसके अलावा 16 पीए सिस्टम और 4 वीएमएस बोर्ड भी खराब हैं।

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार चालान से वसूली गई राशि का 50 फीसदी आईटीएमएस संचालन के लिए दिया जाना था, लेकिन करीब 8 करोड़ रुपये अब तक जारी नहीं हुए हैं। पुलिस ने पिछले सप्ताह शासन को भुगतान के लिए पत्र भेजा है।

You May Also Like

More From Author