रायपुर में बनेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, 5 साल में तैयार होगी महत्वाकांक्षी परियोजना

रायपुर। राजधानी रायपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) ने इस परियोजना के विकास के लिए Ashoka Buildcon Limited को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी किया है।

यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित होगी। कंपनी को जमीन के बदले 112.40 करोड़ रुपये का प्रीमियम देना होगा। प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसे अगले पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क बनने से ज्वेलर्स, कारीगरों और निर्यातकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें कॉमन फैसिलिटी सेंटर, डिजाइन स्टूडियो, लैब और लॉजिस्टिक्स जैसी व्यवस्थाएं होंगी। परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार मिलने और रायपुर को ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की उम्मीद है।

You May Also Like

More From Author