धर्मांतरण के खिलाफ साहू समाज का बड़ा फैसला, प्रदेशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। रायपुर के टिकरापारा स्थित साहू समाज भवन में हुई मैराथन बैठक में समाज के पदाधिकारियों के साथ भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता जताते हुए गांव-गांव और परिवार-परिवार तक पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू ने बताया कि इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा और जिला व ब्लॉक स्तर पर भी समितियां बनाई जाएंगी, ताकि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

You May Also Like

More From Author