दुर्ग। पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कथित तौर पर प्रतिबंधित दवा खाने से 8 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से चार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि चार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा के एक छात्र ने साथ पढ़ने वाले बच्चों को चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिला दी, जिसके बाद बच्चों को चक्कर, बेहोशी और शरीर में अकड़न की शिकायत हुई।
स्कूल की प्राचार्य नलिनी वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। वहीं, कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी चिंता जताते हुए स्कूलों में नशे की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।


