तीजा-पोरा तिहार में शामिल हुए CM साय, बोले- संस्कृति और कृषि परंपरा हमारी पहचान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीर नगर के दशहरा मैदान में आयोजित तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की लोक संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और ग्रामीण जीवन से जुड़े इस पर्व के महत्व पर बात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीजा महिलाओं की आस्था और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ा पर्व है, जबकि पोरा किसानों और कृषि परंपराओं से संबंधित है। ऐसे त्योहार समाज में आपसी जुड़ाव बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कबीर नगर में सर्व समाज भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बच्चों का सम्मान किया गया और महिलाओं को तीजा पर्व के अवसर पर साड़ी भी भेंट की गई।

You May Also Like

More From Author