ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 8 करोड़ की लूट: CCTV फुटेज में कैद हुए तीन हथियारबंद लुटेरे

बलरामपुर: जिले के रामानुजगंज में स्थित राजेश ज्वेलर्स में आज दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े तीन हथियारबंद अज्ञात लुटेरों ने दुकान में धावा बोल दिया। इस घटना में लुटेरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर फरार होने में सफल रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस वारदात में लगभग 8 करोड़ रुपये की लूट हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों लुटेरे दुकान के संचालक पर हमला कर दुकान के अंदर घुसे और जेवरात लूटकर झारखंड सीमा की ओर भाग निकले। इस घटना के बाद सीमा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात:

गनीमत यह रही कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर लुटेरों की पहचान जल्द ही हो जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी:

पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लुटेरे जल्द ही पकड़े जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का बयान:

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल करेगी।

क्षेत्र में बढ़ी अपराध की घटनाएं:

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में इसी शहर में अन्य ज्वेलरी दुकान पर भी लूटपाट की घटना हुई थी। लगातार इस तरह की घटनाओं से क्षेत्रवासी सहित पुलिस भी काफी परेशान है।

You May Also Like

More From Author