शराब दुकानों में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, ADEO पर भी कार्रवाई की अनुशंसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त ने शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और नियंत्रण में लापरवाही के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

निलंबित अधिकारियों में बालोद के गुरूर में पदस्थ आशाराम शाक्य और बलौदाबाजार-भाटापारा के रोहासी स्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान के प्रभारी पी. माधव राव शामिल हैं।

इसके अलावा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन के खिलाफ भी नियंत्रण में लापरवाही और कर्तव्य में उदासीनता के आरोपों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए आबकारी विभाग के सचिव को पत्र भेजा गया है।

You May Also Like

More From Author