वलसाड-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

बिलासपुर: गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वलसाड-खड़गपुर-वलसाड के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 15 और 22 अप्रैल को वलसाड से तथा 17 और 24 अप्रैल को खड़गपुर से संचालित होगी।

ट्रेन का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इसमें कुल 20 एलएचबी कोच रहेंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से जांचने की अपील की है।

You May Also Like

More From Author