रायपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण नहीं पास होना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है और इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा और अब भी विरोध कर रही है। साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं को आरक्षण देने का प्रयास कर रही थी, लेकिन विपक्ष ने इसे रोक दिया।
रंजीता रंजन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने संसद में बिल का विरोध किया, वही अब छत्तीसगढ़ आकर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है और प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस को माफ नहीं करेंगी।

