रायपुर। आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा रायपुर जिला इकाई ने लोकतंत्र की रक्षा का संदेश देते हुए मौन जुलूस निकाला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्रीय जेल परिसर से कोर्ट परिसर तक मार्च किया।
मौन जुलूस का नेतृत्व विधायक पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए थे। पार्टी 25 जून को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।


