खड़गे के मंच के शुद्धीकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद कथित तौर पर मंच के शुद्धीकरण किए जाने के विरोध में रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक से बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकालकर सत्याग्रह किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को निंदनीय बताते हुए इसे जातिगत भेदभाव और दलित विरोधी सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने न्यायपालिका से मामले का स्वतः संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

वहीं, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की ED गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक मुकाबला नहीं कर पाने के कारण केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। धरने में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author